फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहदी पर बेंगलुरू पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 03 Jan 2015 12:03 AM IST
एजेंसी/बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएस के समर्थन में ट्विटर अकाउंट चलाने का आरोपी मेहदी मसरूर बिस्वास इराक में तैनात इस आतंकी संगठन के लड़ाकों के संपर्क में था। बंगलूरू पुलिस कमिश्नर एम एन रेड्डी ने बताया कि बिस्वास से पूछताछ के दौरान हमें इस बात की जानकारी मिली।
विज्ञापन


वह उनका एक सहयोगी था। बिस्वास को शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसे बीते 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।

रेड्डी ने बताया कि पुलिस ने यह साबित करने के पर्याप्त सबूत जुटा लिए हैं कि बिस्वास आईएस की मदद करता था और उसके ट्विटर अकाउंट के संदेशों से यह भी खुलासा हुआ है कि वह लोगों को आईएस से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें