राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में रविवार को अनुयायियों का तांता लग गया। बड़ी तादाद में संत रविदास के अनुयायी जयंती मनाने के लिए यहां पहुंचे।
पूर्व लोक सभाध्यक्ष मीरा कुमार ने इस मौके पर कहा कि संत रविदास ने मानवता के सूत्र में समाज को बांधने का संदेश दिया है। उन्होंने जातपात, छुआछूत मिटाने के साथ ही आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने के लिए सामाजिक क्रांति का सूत्रपात किया।
उनके संदेशों पर चलकर समाज का भला हो सकता है। इससे पहले कांग्रेस के युवा नेता अमित राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनको सम्मानित किया।