गोवा के स्टोर में कैमरा पकड़े जाने के मामले को भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने नया रंग दे दिया है। ट्विटर पर उन्होंने कहा है कि क्या ये भाजपा कार्यकारिणी की बैठक से ध्यान हटाने की साजिश है? कार्यकारिणी की बैठक के बजाय अन्य निरर्थक मुद्दों को कवर किया जा रहा है।
मीनाक्षी जिस मुद्दे को 'अन्य निरर्थक मुद्दा' कह रही हैं, वह दरअसल गोवा स्टोर के खुफिया कैमरे का वही मुद्दा है, जिसे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पकड़ा है। स्मृति ने गुरुवार को गोवा केंडोलिम गांव के नजदीक कपडे़ के नामी ब्रांड फैब इंडिया के स्टोर के ट्रायल रूम के पास खुफिया कैमरा पकड़ा था।
कैमरे की पोजीशन ऐसी थी, जिससे ट्रायल रूम के अंदर की तस्वीरें ली जा सकती थीं। स्मृति ने मामले की जानकारी स्थानीय विधायक माइकल लोबो को दी।
लोबो के कहने पर पुलिस ने चोरी-छिपे नजर रखने, निजता के हनन और बगैर सहमति से किसी व्यक्ति के निजी हिस्से की तस्वीर लेने और उसे प्रकाशित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Do I smell a RAT2obfuscate the BJP nat. Executive meeting,attempts being made not to cover NE meeting instead cover some other inane issues?— Meenakashi Lekhi (@M_Lekhi) April 3, 2015