नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी गणितज्ञ जॉन नैश की न्यू जर्सी में कार दुर्घटना में मौत हो गई। 86 वर्षीय नैश पत्नी एलिसिया के साथ टैक्सी में सवार होकर जा रहे थे। चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते हादसा हो गया। हादसे में नैश दंपति की मौत हो गई।
नैश को 1994 में अर्थशास्त्र की गेम थ्योरी के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉन नैश और उनकी पत्नी की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘बौद्धिक प्रतिभा के धनी गणितज्ञ जॉन नैश को हमेशा याद किया जाएगा। भगवान नैश और एलिसिया की आत्मा को शांति दे।’
नैश की जिंदगी पर आधारित मशहूर फिल्म ‘ए ब्यूटीफुल माइंड’ बनी थी, जिसने कई ऑस्कर पुरस्कार जीते। फिल्म में नैश की उपलब्धियों और दिमागी बीमारी पैरानॉइड स्क्रित्जोफ्रेनिया को दिखाया गया।