फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिसड्डी फील्डिंग से गोल्ड कप से बाहर हुआ उत्तराखंड

Mon, 25 May 2015 10:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड 303 रनों का स्कोर खड़ा करने के बावजूद फिसड्डी फील्डिंग के चलते एयर इंडिया से हार कर गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो गया। दूसरे मुकाबले में हिमाचल ने केंद्रीय सचिवालय को एकतरफा शिकस्त दी।
विज्ञापन


रेंजर्स मैदान पर रविवार को एयर इंडिया के खिलाफ टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते उतरी उत्तराखंड ने निर्धारित 40 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 303 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत बेहद अच्छी रही। पहले विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी कर सलामी बल्लेबाज विजय सिंह 71 रन बनाकर 22वें ओवर की चौथी गेंद पर कैच आउट हुए।

टीम को दूसरा झटका 224 रन के स्कोर पर लगा, जब शतकवीर करणवीर 112 रन बनाकर कैच थमा बैठे। इसके बाद कुणाल चंदेला ने बेहतरीन स्ट्रोक लगाते हुए 73 रन ठोके। निचले क्रम में अभिनव बिष्ट ने 22 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।
विज्ञापन


एयर इंडिया के लिए सोनू शर्मा ने 8 ओवर में 45 रन देकर चार विकेट झटके। कुंज शर्मा ने चार और कुंवर विदूरी ने एक विकेट लिया। जवाब में एयर इंडिया ने 38.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल यादव ने शानदार शतक बनाया।

हितेन दलाल ने 60, कुंज शर्मा ने 55, शिवम शर्मा ने 40, सोनू शर्मा ने 25 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्तराखंड से हरजीत सिंह, विजय सिंह, रविंद्र रावत और कुणाल चंदेला ने एक-एक विकेट लिया। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी मैदान पर टूर्नामेंट का दूसरा मैच हिमाचल प्रदेश और केंद्रीय सचिवालय के बीच हुआ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय ने 32.2 ओवर में 140 रन बनाए। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने शुरुआत से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में मात्र एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंकुश बैंस 74 रन बनाए, जबकि राघव धीमान ने 28, प्रशांत चोपड़ा ने 33 रनों की नाबाद पारियां खेलीं।
विज्ञापन


सचिवालय के मुर्तजा अली एकमात्र विकेट लेने में सफल रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीएम रविनाथ रमन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें