फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर पक्की! मुलायम के घर की बहू बनेगी लालू की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सियासी मैदान पर भले ही एक-दूसरे के विरोधी रहे हों लेकिन जल्द ही इन दोनों के बीच एक नया 'गठबंधन' होने जा रहा है।
विज्ञापन


इकनॉमिक्स टाइम्स के खबर के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव और लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव फरवरी महीने में विवाह बंधन में बंध जाएंगे।

तेज प्रताप हाल ही में यूपी की मैनपुरी सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। मैनपुरी सीट मुलायम के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। खबर के मुताबिक आगामी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दोनों की सगाई हो जाएगी। फरवरी में दोनों की शादी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालू-मुलायम की अलग सियासी राह

एक बार पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों रिश्तेदार बन सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। इस बार खबर बेहद पक्की है और दोनों परिवारों से जुड़े लोगों ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

हाल ही में मुलायम के घर पर जनता परिवार के सभी नेताओं की बैठक हुई थी और बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा बनाने पर चर्चा हुई थी। दरअसल दोनों ने ही अपने बल पर यूपी और बिहार जैसे बड़े राज्यों में सत्ता कायम की थी लेकिन लोकसभा चुनावों में बुरी तरह का सामना करना पड़ा है।

माना जा रहा है कि शायद इसलिए अब दोस्ती और रिश्तेदारी के रास्ते पर एक साथ आगे बढ़ा जा रहा है। 1990 के दशक में पिछड़ों के नेतृत्व के सवाल पर दोनों अलग हुए थे।

मुलायम ने इस बात पर सार्वजनिक रूप से दुख जताया था कि 1997 में संयुक्त मोर्चा की सरकार वक्त लालू ने उन्हें पीएम नहीं बनने दिया था। कांग्रेस के दबाव में देवगौड़ा की विदाई के बाद मुलायम सिंह का पीएम बनना तय हो गया था, लेकिन लालू ने वीटो कर दिया और इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री बन गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें