फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की रैली में जनार्दन के बजाय दिग्गी ने क्यों संभाला मंच?

विज्ञापन
विज्ञापन
59 दिन की छुट्टियां बिताकर लौटे राहुल गांधी की खेत किसान रैली के जरिए कांग्रेस ने रि-लॉन्चिंग कर दी, हालांकि उन्हीं के एक बड़े नेता की मंच से गैरमौजूदगी रैली में चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन


सवाल ये भी उठा कि राहुल के बाद वे भी तो छुट्टी पर नहीं चले गए। दरअसल बात हो रही है कांग्रेस आलाकमान के निहायत करीबी नेता जनार्दन द्विवेदी की।

रविवार को रामलीला मैदान में हुई खेत किसान रैली में जनार्दन द्विवेदी मंच पर नहीं दिखे। जानकारों के मुताबिक, कांग्रेस की रैलियों में आम तौर मंच संचालन जनार्दन द्विवेदी ही करते हैं, हालांकि रविवार को ये जिम्मेदारी कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने संभाली।

जनार्दन द्विवेदी कांग्रेस के उन नेताओं में हैं, जो राहुल को पार्टी की कमान सौंपे जाने के पक्ष में नहीं हैं। कांग्रेस के ऐसे नेताओं को 'ओल्ड गार्ड' का नाम दिया गया है। राहुल को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की पैरोकारी कर रहे नेताओं को 'न्यू गार्ड' माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण में सोनिया और राहुल के बीच संतुलन की कोशिश की गई

जनार्दन द्विवेदी इकलौते नेता नहीं थे, जिन्हें मंच से दूर रखा गया। रैली में राहुल विरोधी नेताओं जैसे शीला दीक्षित, अहमद पटेल, अमरिंदर सिंह और अंबिका सोनी को भी मंच से दूर रखा गया। रैली में ये मुद्दा चर्चा का विषय भी बना रहा।

जनार्दन द्विवेदी समेत ये सभी नेता कांग्रेस को भीतर ही सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के पक्षधर हैं। खेत किसान रैली में राहुल की ताजपोशी का मसला तो नहीं उठा, लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे नेता अपने मन की बात कहने से नहीं चूके।

रैली में दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘राहुल जी पूरा देश आपसे उम्मीद करता है। आपको नेतृत्व देना है। ये लड़ाई लड़नी है।’ अन्य शीर्ष नेताओं ने भी सोनिया और राहुल दोनों का गुणगान किया। किसी एक को तवज्जो देने की कोशिश नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें