कई दिनों की तल्खी के बाद भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से गले मिल सकते हैं। इस बार भारत और पाकिस्तान ने गले मिलने के लिए जगह चुनी है अमेरिका।
भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिका की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के मुखिया नवाज शरीफ से मिलेंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नवाज शरीफ से मुलाकात को अपनी मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि पड़ोसी देशों से हमारे रिश्ते अच्छे होने चाहिए। अमेरिकी यात्रा के दौरान पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश समेत अन्य देशों के प्रमुखों से मिलेंगे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अमेरिका यात्रा 27 सितंबर से शुरू हो रही है।
इस दौरान 29 सितंबर को मनमोहन सिंह और नवाज शरीफ के आपसी मुलाकात करने की संभावना है।
नवाज शरीफ से होने वाली मुलाकात के दौरान भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आतंकवाद के मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं।
इससे पहले विदेश सचिव सुजाता सिंह ने कहा था कि जिस आतंकवाद का सामना हमें करना पड़ रहा है। उसका संचालन पाकिस्तान से बैठ कर किया जा रहा है।
यह मुलाकात और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, जब पाकिस्तान का न्यायिक आयोग 26/11 आतंकवादी हमले की जांच को मंगलवार को ही भारत पहुंचा है।