फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीखे हमले के चंद घंटे बाद ही मोदी से मिले मनमोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को पूर्वाहन मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलने के महज चंद घंटे बाद ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री निवास 7 रेसकोर्स में हुई इस मुलाकात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्विट के जरिए दी।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर लिखा %डा. मनमोहन सिंह से मिलकर और 7 रेसकोर्स में उनका स्वागत कर खुशी हुई। हमने एक शानदार मुलाकात की।% दोनों हस्तियों की मुलाकात केकारणों पर फिलहाल सस्पेंस जारी है।

हालांकि इस मुलाकात से सियासी हलके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पीएमओ सूत्रों के मुताबिक यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इस दौरान पूर्व पीएम ने पीएम मोदी को एक साल का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी। हालांकि आधिकारिक तौर पर मुलाकात केबारे में कांग्रेस के साथ-साथ पीएमओ ने भी कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इन दोनों हस्तियों की मुलाकात ठीक एक साल पहले 27 मई 2014 को तब हुई थी, जब पीएम बनने के बाद मोदी मनमोहन से मिलने तीन मोतीलाल नेहरू स्थित नए आवास पर गए थे।
Trending Videos

मनमोहन को देख चौंके सब

चंद घंटे पहले पीएम मोदी और मोदी सरकार पर चुप्पी तोड़ते हुए तीखा हमला बोलने वाले मनमोहन सिंह ने अचानक 7 रेसकोर्स पहुंच कर सबको चौंका दिया।

दरअसल एनएसयूआई के एक कार्यक्रम में मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करने, तीव्र विकास के नाम पर कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।

भाजपा ने भी उनके आरोपों पर पलटवार करते हुए उन पर भ्रष्टाचार के मामले में चुप्पी साधे रखने का अपराध करने का आरोप लगाया था। खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह सही है कि मनमोहन सिंह व्यक्तिगत तौर पर भ्रष्टाचार से दूर रहे।
विज्ञापन

मोदी को दी एक साल की बधाई

मगर सरकार का मुखिया होने के नाते उन पर भ्रष्टाचार को रोकने की भी जिम्मेदारी थी। पीएमओ सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात शाम में हुई और यह महज एक शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान मनमोहन ने मोदी को सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्विट में %शानदार% मुलाकात की जानकारी तो दी, मगर बैठक के दौरान हुई बातचीत का कोई ब्योरा नहीं दिया।

चूंकि कांग्रेस ने भी मुलाकात के विषय पर चुप्पी साध ली, इसलिए इस मुलाकात ने सियासी हलके में चर्चाओं के बाजार को गर्म कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें