फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में पहली बार ट्रांसजेंडर बनी कॉलेज प्रिंसिपल

Thu, 28 May 2015 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो हमने ट्रांसजेडर्स के मेयर या राजनैतिक गतिविधियों के दौरान सक्रिय रुप में देखा है लेकिन अब भारत में एक नए दौर की शुरुआत हो जाएगी। वो शुरुआत तब होगी जब मानवी बंधोपाध्याय कोलकाता के कृष्णानगर वुमेन्स कॉलेज के प्रिंसिपल का चार्ज अपने हाथों में लेंगी।
विज्ञापन


फिलहाल मानवी विवेकानन्द महाविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वो कॉलेज के प्रिंसिपल का पदभार 9 जून को ग्रहण करेंगी। मनाबी को कॉलेज का प्रिंसिपल बनाए जाने का फैसला कॉलेज सर्विस कमीशन ने लिया है।

इस फैसले के संबंध में राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि मैं सर्विस कमीशन के किसी फैसले में हस्तक्षेप नहीं करता लेकिन मैं इस फैसले से बेहद खुश हूं क्योंकि ये फैसला हमारी पीढ़ी को जागरुक करता है।
विज्ञापन

Trending Videos

हमें चाहिए था मजबूत व्यक्तित्व

राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री उजल विश्वास जो कॉलेज गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन भी हैं उन्होंने कहा कि हमें कॉलेज को सुचारु रुप से चलाने के लिए एक मजबूत व्यक्तित्व की जरुरत थी इसलिए हमने मानवी का इस पद के लिए चयन किया।

कल्याणी विश्वविद्यालय के कुलपति रतन लाल ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि मानवी एक अच्छी इंसान हैं और उनका शैक्षिक जीवन भी बहुत अच्छा है। उनमें बेहतर प्रशासक बनने का गुण भी है।

उन्होंने कहा कि उनकी इस नियु्क्ति से ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी मे नई उम्मीद जगी है। मानवी ने एक लड़के देबाशीश नाम के लड़के को गोद भी लिया है।
विज्ञापन

सभी है उत्साहित

गवर्निंग बॉडी के इस फैसले से सभी बहुत उत्साहित है। कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर जयश्री मोंदल ने कहा कि वो मजबूत व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। किसी का यौनाकर्षण क्या है ये उसकी सफलता के लिए बाधक नहीं बन सकता।

मोदंल ने कहा कि हम सभी को ये उम्मीद है कि उनके कार्यकाल के दौरान कॉलेज सफलता के नए आयाम तय करेगा। कॉलेज की छात्रा पायल मलिक का कहना है कि वे हम सभी के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। वो सेलेब्रिटी हैं, हमारे लिए ये अच्छी खबर है कि वो हमारी प्रिंसिपल बनेंगी।

इस फैसले के बाद मानवी को ढेर सारी बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरु हो चुका है। उनकी मित्र जतरस ने कहा कि वो हमारे लिए उम्मीद के उस किरण की तरह है जिसका इंतजार हमें कई वर्षों से था। उनकी नियुक्ति की खबर हमें और आगे बढने के लिये प्रोत्साहित कर रही है। (फोटो में कृष्णानगर वुमेन्स कॉलेज)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें