फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सीएम की लड़ाई में वरुण की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा में छिड़ी जंग फेसबुक से बाहर आ गई है। भाजपा नेता मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण गांधी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की खुलेआम वकालत की है।
विज्ञापन


पीलीभीत में एक जनसभा में उन्होंने कहा कि अगर वरुण उत्तर प्रदेश की सरकार को चलाते तो अच्छा होता।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में कई नेताओं का नाम सामने आ चुका है, जिनमें वरुण समेत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का नाम शामिल है। इन नेताओं की दावेदारी के सम
र्थन में फेसबुक पर कई पन्ने भी बने हैं।

फेसबुक पर कई दावेदार आ चुके हैं सामने

हालांकि, अब तक ये लड़ाई फेसबुक तक ही सिमटी रही है। पन्नों के बारे में पूछे जाने पर नेता इनकार भी करते रहे हैं।

लेकिन मुख्यमंत्री पद की लड़ाई को फेसबुक से बाहर लाते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेता और पीलीभीत की सांसद मेनका गांधी ने अपने बेटे के पक्ष में जनमत बनाना आरंभ कर दिया है।

पीलीभीत में एक सभा में उन्होंने कहा,'उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती तो अच्छा होता। अगर वरुण उस सरकार को चलाते तो और अच्छा होता। पीलीभीत की चांदी ही चांदी होती।'
विज्ञापन

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया मेनका का व्यक्तिगत बयान

वहीं, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इसे मेनका गांधी का व्यक्तिगत बयान बताय‌ा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर अभी से बात करना जल्दबाजी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव होने है। वरुण गांधी फिलहाल सुलतानपुर से सांसद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें