फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी किसी बांग्लादेशी को छूकर तो दिखाएं, दिल्ली हिला दूंगी: ममता

Mon, 05 May 2014 08:37 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के बांग्लादेशियों को पश्चिम बंगाल से बाहर करने के बयान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा पलटवार किया है।
विज्ञापन


ममता ने कहा कि मोदी देश का इतिहास नहीं जानते हैं। वे पश्चिम बंगाल की संस्कृति और विरासत के बारे में नहीं जानते हैं।

वे केवल इस इलाके के लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाकर बांटने की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

'मोदी किसी को छूकर तो दिखाएं, दिल्ली हिला दूंगी'

ममता ने मोदी का नाम लिए बिना कड़े तेवरों में कहा कि मोदी किसी को छूकर तो दिखाएं तो मैं दिल्ली तक हिलाकर रख दूंगी। उन्होंने कहा कि अविभाजित भारत के वक्त विभिन्न हिस्सों से लोग यहां रहने आए थे।

मोदी बेवजह ही बंगाली और गैर बंगाली का मुद्दा खड़ा कर रहे हैं। भाजपा पर हमला बोलते हुए ममता ने आगे कहा कि मैंने इतनी गिरी हुई राजनीति कभी नहीं देखी।

अगर कोई पार्टी सत्ता में आने के लिए यहां तक जा सकती है तो यह तय है कि वह सत्ता में आने देश को जला डालेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें