फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कहां गायब हो रहे हैं मलेशिया के विमान?

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर से मलेशिया का विमान गायब हो गया है। पूरी दुनिया में अब इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर मलेशियाई विमानों के साथ दिक्कत क्या है?
विज्ञापन


2014 में तीन मलेशियाई विमान के साथ जो हुआ वह एक अजूबे की तरह है क्योंकि आमतौर पर ऐसा नहीं होता है। अब दुनियाभर की जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं।

आठ मार्च को जब विमान एमएच 370 लापता हुआ तो तमाम थ्योरी सामने आईं लेकिन विमान का कोई पता नहीं चला। इसके बाद जुलाई के महीने में यूक्रेन में मलेशियाई विमान हादसे का शिकार हुआ।
विज्ञापन


माना जाता है कि यूक्रेन के विद्रोहियों ने इस विमान को मार गिराया। हालांकि इस पर भी तमाम चर्चाएं इंटरनेट पर चल रही हैं।

आखिर कहां गया QZ8501

QZ8501 के गायब होने के बाद से उसका पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस विमान में 162 लोग यात्रा कर रहे थे।

ये विमान करीब 33 हजार फीट की ऊंचाई पर था और फिर अचानक से गायब हो गया। इस विमान से जुड़ी कई थ्योरी सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि ये प्लेन अब समुद्र की गहराई में है।

आशंका जताई जा रही है कि विमान समुद्र में गिर गया हो। इसके अलावा आशंका ये भी जताई जा रही है कि विमान खराब मौसम के कारण हादसे का शिकार हुआ हो और उसके टुकड़े दूर-दूर तक फैल गए हों।

खुफिया एजेंसियां इस आशंका से भी इंकार नहीं कर रही हैं कि इस विमान को अपहरण कर लिया गया हो। MH-370 के लिए भी कुछ ऐसा ही माना जा रहा था।
विज्ञापन

अनसुलझा रहस्य

अब तीनों घटनाओं के बाद पूरी दुनिया में चिताएं भी हैं और सवाल भी। सवाल ये है कि आखिर मलेशिया के विमानों के साथ ऐसी क्या परेशानी है जो वह हादसे का शिकार बन रहे हैं।

सवाल ये भी है कि क्या इन विमानों को हाईजैक कर लिया गया है? पूरी दुनिया की संचार प्रणाली मिल कर भी इस बात का पता नहीं लगा पा रही है कि आखिर विमान गए कहां?

अब नौसेना समुद्र में विमान की तलाश कर रही है और सैटेलाइट के जरिए भी इस विमान को ढूंढा जा रहा है लेकिन एमएच370 की तरह ये भी एक अनसुलझा रहस्य बन कर रह गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें