निजी एयरलाइंस कंपनियों की ओर से लगातार दिए जा रहे खास ऑफरों के बीच अब एयर इंडिया ने भी खास तैयारी की है।
एयर इंडिया ने यात्रियों को लुभाने के लिए खास मॉनसून ऑफर की सौगात दी है। एयरलाइंस ने घरेलू यात्रियों को महज 1777 रुपये (सभी खर्च शामिल) में हवाई सफर की सुविधा मुहैया कराई है। हालांकि ये सेल सीमित समय के और डोमेस्टिक नेटवर्क के लिए है।
एयर इंडिया के इस ऑफर के लिए टिकट की बुकिंग 10 जून से 12 जून के बीच की जाएगी। इसके लिए एयर इंडिया ने खास तैयारी की है।