राष्ट्रपति भवन घूमने के इच्छुक लोग अब एंट्री फीस का ऑनलाइन भुगतान करके भी टूर बुक करा सकते हैं।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन ने यह सुविधा शुरू की, इसके तहत किसी व्यक्ति या ग्रुप को कम से कम 30 दिन पहले टूर बुक कराना होगा।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक एक व्यक्ति या 30 से कम लोगों के ग्रुप को 25 रुपये प्रति व्यक्ति का भुगतान करना होगा। जबकि 30 से ज्यादा लोगों के ग्रुप में 600 रुपये 30 लोगों के लिए और अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 25 रुपये प्रति व्यक्ति का भुगतान करना होगा।
12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। राष्ट्रपति की सचिव ओमिता पॉल ने ई पेमेंट सुविधा की लांचिंग की।
इस वर्ष 1 जनवरी को शुरू हुए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम के बाद से अब तक 47 हजार लोग राष्ट्रपति भवन का भ्रमण कर चुके हैं।