इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किए गए भारत के कथित अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को भारत लाया जा रहा है। राजेंद्र सदाशिव निकलजे उर्फ छोटा राजन हत्या के कई मामलों में अभियुक्त हैं।उन्हें बीते महीने सिडने से बाली पहुंचने पर इंटरपोल ने हिरासत में लिया था। छोटा राजन बीस साल से फरार थे।
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक उन्हें भारी सुरक्षा के बीच एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एयरपोर्ट लाया गया। उन्हें लेकर आ रहे विमान ने बाली से उड़ान भर ली है लेकिन भारत में विमान कहां उतरेगा, ये जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।