फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट ने पहली बार की ‘स्काइप’ पर की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंदों की आवाज सुनने के मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने एक अनोखी नजीर पेश की है। हाईकोर्ट ने एक मामले में जल्द सुनवाई की आवश्यकता को देखते हुए पहली बार इंटरनेट वॉइस कॉलिंग सेवा ‘स्काइप’ के जरिये मामले की सुनवाई की और फैसला सुनाया।
विज्ञापन


दरअसल तमिलनाडु के रामनाथपुरम के एक चर्च में शादी करने जा रहे एक जोड़े ने पुलिस द्वारा सुरक्षा न देने पर अर्जेंट पेटीशन दाखिल की थी, लेकिन दिवाली की छुट्टी होने की वजह से कोर्ट में कोई भी जज उपलब्ध नहीं था। ऐसे में हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज वी. रामासुब्रमण्यन ने मामले की तत्कालिकता को देखते हुए हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के न्यायाधीश एस. वैद्यनाथन को सुझाव दिया कि वे स्काइप के जरिये चेन्नई स्थित अपने घर से ही मामले की सुनवाई करें।
विज्ञापन

क्या है मामला?

इसके बाद न्यायाधीश वैद्यनाथन ने मेल के जरिये मामले से जुड़े सारे दस्तावेज मंगाए। उनका अध्ययन करने के बाद उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि वे चर्च में विवाह करने पहुंचे जोड़े को पूरी सुरक्षा दें।

मामला तमिलनाडु के रामनाथपुरम का है। यहां एक जोड़े ने चर्च में शादी के दौरान पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन अंतिम समय पर पुलिस ने सुरक्षा देने से मना कर दिया। इस पर याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में अर्जेंट पेटीशन दाखिल की। जिस पर ही हाईकोर्ट ने ये ऐतिहासिक सुनवाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें