फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने साधा कांग्रेस के जश्न पर निशाना, लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस आज भी भ्रष्टाचार से जुड़ी हुई है। जमानत के बाद जिस तरह का नकारात्मक रवैया दिखाया जा रहा, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि वो कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हों।
विज्ञापन


ये बातें भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक हैं।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस में आज भी अहंकार है। नकवी ने कहा कि नेशनल हेरल्ड आपका, घोटाला आपका और मामला कोर्ट का, इससे भाजपा का कुछ भी लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

'ये है कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब'

नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले को हाई प्रोफाइल बनाने की कोशिश की और सोनिया-राहुल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जैसा प्रदर्शित किया, जो कि गलत है।

नकवी ने यह भी कहा कि जब हम कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं तो हमारा अर्थ भ्रष्टाचार मुक्त भारत से होता है।

बताते चलें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेरल्ड मामले में दिल्ली का पटियाला कोर्ट ने बेल दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें