फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत मिलने के बाद सोनिया-राहुल बोले, हम किसी से डरने वाले नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला कोर्ट से बेल मिलने के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कहा कि वे डरने वालों में से नहीं है। सोनिया ने कहा कि आज अदालत में उसी तरह से पेश हुई हूं जिस तरह से एक आम आदमी पेश होता है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि 'ये लोग हमे कभी भी अपने रास्ते से हटा नहीं पाएंगे। मौजूदा केंद्र सरकार हमें जानबूझ निशाना बना रही है।'

सोनिया ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वो सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। लेकिन हम में से कोई भी डरने वाला नहीं है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा और मैं डरने वाल नहीं हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल बोले,मोदी जी इल्जाम लगवाते हैं

सोनिया के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं कानून का आदर करता हूं। मोदी जी हम पर झूठे इल्जाम लगवाते हैं और सोचते हैं कि विपक्ष झुक जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं ये बताना चाहता हूं कि हम नहीं झुकेंगे। हम गरीबों के हक के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि वो कांग्रेस मुक्त भारत करेंगे लेकिन कांग्रेस मुक्त भारत कभी नहीं होगा।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि हम कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें