फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक मदर से प्यार, बेटा सगी मां को छोड़ने को तैयार

Mon, 15 Sep 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक से कर्नाटक की महिला बिंदू के संपर्क में आने पर धर्मांतरण की राह पर चल पड़े विजय मौर्य को बीस दिन परिवार वालों के साथ रहने का फैसला तो सुना दिया गया, लेकिन वह एक दिन भी यहां रहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


वह सगी मां को छोड़कर फेसबुक मदर के पास जाने की जिद कर रहा है। परिवार उस पर लगातार नजर रखे हुए। उधर, शुक्रवार को विजय के बुलावे पर बिंदू बरेली आई थी लेकिन अब कर्नाटक वापस लौट गई है।

बरेली के हाजियापुर निवासी बीकॉम का छात्र इंटरनेट के जरिए पेशे से नर्स बिंदू के संपर्क में आने के बाद आठ अगस्त को गायब हो गया था। पिता बृजेश मौर्य ने छानबीन की तो पता चला कि वह बिंदू नाम की किसी महिला से फोन पर बात करता था। महिला उसके खाते में रुपये भी भिजवा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय बिंदू के साथ रहने की जिद पर अड़ा

विजय के खाते में बहरीन से पैसा आने की जानकारी पर खुफिया विभाग भी एलर्ट हो गया। खुफिया विभाग की सेख्ती के बाद विजय 23 अगस्त को बिंदू को छोड़कर घर आ गया। उसका मकसद था कि कुछ दिन यहां रुककर कानूनी प्रक्रिया पूरी करके लौट जाएगा और फेसबुक मदर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।

12 सिंतबर को उसने बिंदू को बरेली बुलाया। परिवार वालों ने दोनों को आनंद आश्रम के पास घेर लिया। परिवार वाले समझाते रहे लेकिन विजय बिंदू के साथ ही रहने की जिद कर रहा है।

सीओ एलआईयू नागेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि विजय को बीस दिन के लिए परिवार के साथ रहने को कह दिया है। हालांकि वह बालिग है और जहां चाहे रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें