शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने दिया है एक विवादास्पद बयान। वाराणसी में उन्होंने कहा कि 'लव जेहाद' में शामिल मुसलमानों को जान से मार देना चाहिए।
पिछले कुछ दिनों से कथित 'लव जेहाद' के मामले एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों ने उनसे इस पर उनकी राय पूछी तो उन्होंने ये विवादित बयान दिया।
कल्बे सादिक पहले भी मोदी पर लचीले रुख के कारण मुस्लिमों के निशाने पर रहे हैं। इस बयान के बाद किस तरह की प्रतिक्रियाएं आएंगी ये देखने वाली बात होगी।
उन्होंने कहा कि,"सच्चा मुसलमान लव जेहाद के चक्कर में नहीं पड़ता है। इश्क और शादी के नाम पर मजहब अपनाना इस्लाम में जायज नहीं है।"