फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के खाने में छिपकली, उड्डयन मंत्री ने कहा, मामला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट के लंच में छिपकली पाए जाने के बाद बवाल हो गया है। हालांकि एयर इंडिया का कहना है कि उसे ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, जबकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने मामले को गंभीर बताया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, गुरुवार दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट AI 111 एक यात्री के लंच में छिपकली पाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान भरने के तुरंत बाद ही उस यात्री ने 'स्पेशल मील' मांगा था। फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे खाने का पैकेट लाकर दिया, यात्री पैकेट खोलते ही चीख उठा।

खाने के पैकेट में एक छिपकली रेंग रही थी। एक सूत्र ने बताया कि उस वाकये के बाद कई यात्रियों ने खाना नहीं खाया।
विज्ञापन

कैटरर्स को कंपनी नहीं दे पा रही पैसे

रिपोर्ट में मुताबिक, उस यात्री ने तुरंत ही मामले की ‌शिकायत दर्ज कराई। वहीं फ्लाइट के एक क्रू मेंबर का कहना है कि उन्होंने कई बार फ्लाइट के रसोईघर की सफाई  मांग की, लेकिन उसे बढ़िया तरीके से साफ नहीं किया गया।

एक अन्य फ्लाइट अटेडेंट ने बताया‌ कि कई बार रसोई घर में कॉक्रोच भी मिले हैं। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रही है। कपंनी 40000 करोड़ रुपए का कर्ज है, जिसकी वजह से वह कैटरर्स को पेमेंट नहीं कर पा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें