फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शेरों ने किया कोबरा का शिकार

Sat, 15 Jun 2013 11:08 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलों में बब्बर शेर आम तौर पर भोजन की तलाश में शिकार पर निकलते हैं, लेकिन जमशेदपुर के चिड़ियाघर में उन्होंने जो किया, उसका मकसद अपनी बादशाहत को कायम रखना था।
विज्ञापन


जमशेदपुर के टाटा जू में जब एक कोबरा शेरों के बाड़े में घुस गया, तो दो शेरों ने उसे मार दिया। यह बात और है कि इस जंग में उन दोनों को भी कोबरा ने डस लिया।

जब सांप एक मेंढक की दावत उड़ा रहा था, तो शेरनी सालिया वहां पहुंची और उसे गर्दन से दबोच लिया, जबकि शेर जम्बो ने उसकी पूंछ पकड़ ली। दोनों ने मिलकर कोबरा के दो टुकड़े कर दिए।
विज्ञापन


चिड़ियाघर ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'सालिया को कोबरा ने काट लिया, जबकि जम्बो में भी सांप के काटने के लक्षण मिले हैं। उन्हें जहर का असर कम करने की दवा दी गई और फिलहाल निगरानी में रखा जा रहा है।'

इस घटना को देखने वाले चिड़ियाघर कर्मचारी शेरों को अंदर ले गए। वेट डॉक्टर ने दूसरे शेरों की जांच की और उनमें कोई खराब लक्षण नहीं दिखे, हालांकि एहतियाती उपायों के तहत उन्हें एंटी-एलर्जिक इंजेक्शन दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें