राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्यामजी मंदिर में पूरे हिंदुस्तान में 900 बम धमाके करने की धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में धमकी दी गई है कि जयपुर में नौ धमाके करके हम ट्रेलर दिखा चुके हैं, अब पूरे हिंदुस्तान में 900 धमाके करके दिखाएंगे।
मंदिर प्रशासन को यह पत्र बुधवार दोपहर को एक माला के अंदर पिरोया हुआ मिला। पुलिस व मंदिर प्रशासन का मानना है कि यह करतूत मंदिर में दर्शनार्थी बनकर आए व माला चढ़ा कर गए किसी व्यक्ति की है।
मंदिर की सुरक्षा में 66 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।