फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक का प्रचार करने वाली कई वेबसाइट ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने कुछ वेबसाइटों और लिंक्स को ब्लॉक कर दिया है। जिन वेबसाइटों के ब्लॉक किया गया है उनमें वेमियो, डेलीमोशन और गिटहब जैसे वेबसाइटें शामिल हैं।
विज्ञापन


इन वेबसाइटों के जरिए ISIS से जुड़े कंटेट को प्रचारित किए जाने की शिकायत के बाद ये कदम उठाया गया। इन वेबसाइटों पर सरकारी जांच में सहयोग ना करने का भी आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक इन वेबसाइटों से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए कहा गया था लेकिन इन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया जिसके बाद ये कदम उठाया गया।

माना जा रहा है कि इंटरनेट यूजर्स खासे नाराज हैं। इस पर बीजेपी आईटी सेल के हेड अरविंद गुप्ता ने कहा है कि-

The websites that have been blocked were based on an advisory by Anti Terrorism Squad, and were carrying Anti India content from ISIS. 1/2— Arvind Gupta (@buzzindelhi) December 31, 2014
विज्ञापन



The sites that have removed objectionable content and/or cooperated with the on going investigations, are being unblocked. 2/2— Arvind Gupta (@buzzindelhi) December 31, 2014
विज्ञापन

IS के पक्ष में कंटेंट

सरकारी सूत्रों के मुताबिक उन वेबसाइटों को अनब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है जिन्होंने आपत्तिजनक कंटेंट हटा दिया है और जांच में सहयोग कर रही हैं।

गौरतलब है कि मुंबई के कल्याण इलाके से एक लड़का आईएस में शामिल होने के लिए गया था और जब वह वापस लौटा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

खुफिया एजेंसियां उस लड़के से पूछताछ कर रही थीं और कुछ जानकारी मिलने के बाद उनकी नजरें इस ओर गईं कि ये कंटेंट अन्य युवाओं को भी भ्रमित कर सकता है।

अंग्रेजी अखबार TOI से बात करते हुए CERT-In के डारेक्टर गुलशन राय ने कहा कि,"हाल ही में मेहदी की गिरफ्तारी हुई, आरिफ मजीद की गिरफ्तारी हुई और उसके बाद इस तरफ ध्यान गया कि ISIS के पक्ष में कंटेंट आसानी से उपलब्ध है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें