श्रीलंका के प्रधानमंत्री रेनिल विक्रमसिंघे ने एक बार फिर से दोहराया है कि उनके देश की नौसेना के पास यह अधिकार है कि वो जल-सीमा में जबरन घुसपैठ करने वाले किसी भी व्यक्ति को गोली मार सकती है। हाल ही में भारत ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी।
उन्होंने कहा, "श्रीलंका की नौसेना के पास यह अधिकार है कि अगर कोई भी उनकी जल सीमा में प्रवेश करता है तो वो उसे गोली मार सकते हैं, इसमें कुछ भी नया नहीं है।" श्रीलंका के प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे मौके पर आया है जब हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की यात्रा से लौटे हैं।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा से पहले विक्रमसिंघे ने तमिल मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोई मेरा घर तोड़ने की कोशिश करता है तो मैं उसे मार सकता हूं, अगर वह मारा जाता है तो कानून मुझे ऐसा करने की इजाजत देता है।