फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के बहाने मोदी पर लालू-वार

Sun, 15 Mar 2015 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल, महंगाई और काले धन के मुद्दे पर बिहार राजभवन तक एक मार्च निकाला। इस दौरान लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला भी बोला।
विज्ञापन


इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पार्टी मुख्यालय पर भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ एक दिन का उपवास कर चुके हैं। नीतीश के साथ बशिष्ठ नारायण सिंह और अन्य पार्टी नेताओं ने भी उपवास में उनका साथ दिया था।

लालू ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, "नरेंद्र मोदी ने चुनाव में कहा था कि विदेशों से काला धन लाकर हर घर में 15 लाख रुपए जमा करेंगे, लेकिन साल भर हो गया कहीं अता पता नहीं है।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार के दो दिग्गज नेता नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ऐसे वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले कर रहे हैं जब बिहार विधानसभा चुनाव को कुछ महीने ही शेष बचे हैं। बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें