भाजपा के पितामह लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर भावुक हो गए। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में जब आडवाणी की तारीफ की तो भाजपा के वरिष्ठ नेता भावुक नजर आए।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम आडवाणी की लिखी तीन किताबों के विमोचन के मौके पर आयोजित किया गया था।
माई टेक, राष्ट्र सर्वोपरि व दृष्टिकोण नाम से आई इन तीन किताबों में आडवाणी के वे लेख शामिल हैं, जिन्हें वे समय-समय पर अपने ब्लॉग में लिखते रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इन पुस्तकों का विमोचन किया। इस मौके पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व बाबा रामदेव से लेकर संघ के कई नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।