फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पांच माह की बच्ची पर चढ़ाई कार, मौत

Wed, 18 Dec 2013 08:31 AM IST
अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग पार्क में मंगलवार की दोपहर लापरवाही से जाइलो गाड़ी बैक करते समय चालक ने पांच माह की एक बच्ची को कुचल दिया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद हंगामे के भय से चालक गाड़ी लेकर पियरी पुलिस चौकी की तरफ भागा। जैसी ही वह चौकी के सामने पहुंचा गुस्साए नागरिकों ने पुलिस के सामने ही गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस मामले में चौक पुलिस ने वाहन स्वामी और चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 
चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग की झुग्गी में रहने वाले दीपक डोम की पत्नी दोपहर में धूप में मालिश करने के लिए पांच माह की बेटी छोटी उर्फ मुन्नी को लेकर बेनियाबाग पार्क में गई थी। मालिश के बाद उसने जमीन पर चटाई बिछाकर बच्ची को लिटा दिया।
विज्ञापन


खुद बगल में चूल्हा रखकर मीट पकाने लगी। बच्ची सो गई तो वह पानी लेने के लिए बाहर निकली। इसी बीच अंबेडकर नगर निवासी मोहम्मद शेराज अपने पूरे परिवार के साथ जाइलो गाड़ी से पहुंचा। पार्क के सामने के स्टैंड पर जगह नहीं होने के कारण स्टैंड संचालक ने वाहन पार्क करने से मना कर दिया।

उसके बाद चालक मोहम्मद रहमान गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्क में चला गया। उसने पार्किंग के लिए जाइलो को बैक किया तो जमीन पर सो रही मासूम के शरीर पर उसका एक पहिया चढ़ गया। पानी लेकर लौटने पर मां सोनी बेटी की हालत देखकर अपनी सुधबुध खो बैठी। घायल मासूम को लेकर वह कबीरचौरा अस्पताल भागी लेकिन उसे बचाया नही जा सका। डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद क्षेत्रीय नागरिक उत्तेजित हो गए और भय से चालक वाहन लेकर पियरी पुलिस चौकी की ओर भागा। चौकी के सामने खड़ा कर पुलिस के पास गया लेकिन लोग इतने गुस्से में थे कि उन्होंने गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया।

चौकी के सामने हंगामा देख कर पुलिस भी सहम गई और तुरंत चालक और वाहन स्वामी को लेकर चौक थाने चली गई। चौकी पर मौजूद पुलिस वालों ने लोगों को समझाबुझाकर वापस किया। इस मामले में मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें