फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहू ने पार की सास पर जुल्म की इंतिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सास-बहू के रिश्ते में तनातनी आम बात है लेकिन यूपी के कौशांबी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इस रिश्ते की मर्यादा को पूरी तरह तार-तार कर दिया है।
विज्ञापन


एक बहू ने अपनी सास पर जुल्म की वो इंतिहा पार कर दी, जिसे सुनकर शायद आपका कलेजा भी कांप जाए। बहू का ये जुल्म आगे भी जारी रहता लेकिन बेटे की समझदारी ने उसके कुकर्म से पर्दा हटा दिया।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और अब बेटे ने अपने मां पर हुए जुल्मों का हिसाब लेने के लिए पत्नी पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सामने आई बहू की हकीकत

मामला कौशांबी का है, जहां एक महिला अपनी पति के काम पर चले जाने के बाद अपनी बीमार सास को मारती थी। पति को इस बात का पता ना चले, इसके लिए महिला अपनी सास को बिस्तर से नीचे गिरा देती थी और पति से कहती थी कि नीचे गिरने के कारण सास को चोट लगी है।

शुरुआत में तो पति भी पत्नी की बात पर भरोसा कर लेता था लेकिन कुछ दिन बात उसे शक होने लगा। हकीकत का पता लगाने के लिए पति ने पत्नी को बिना बताए घर में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया।

कैमरे में जब उसे पत्नी की करतूत का पता चला तो वो भी दंग रह गया। अब उसने पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मन बनाया है और मामले की शिकायत पुलिस से की है।

देखें वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें