यूपी में हो रहे पंचायत चुनावों का एक रंग और जुनून यह भी है कि सदस्य पद के लिए एक महिला उम्मीदवार को नामांकन करने जाना था, लेकिन उससे पहले प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल जाना पड़ा।
चूंकि नामांकन भी करना था इसलिए अस्पताल में ही सारी औपचारिकताएं पूरी करवा कर एक प्रस्तावक पर्चा लेकर डीएम के ऑफिस पहुंचा। जहां पर्चा भरने की सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
नामांकन से पहले ही परिवार में बेटा का आगमन शुभ माना जा रहा है। इसके साथ ही जिले के पंचायत चुनाव के इतिहास में भी यह अपनी तरह का पहला मामला माना जा रहा है जहां उम्मीदवार अस्पताल से ही पर्चा भर रही हो।