फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी की नई अलमारी, इसमें कपड़े खुद ब खुद हो जाएंगे ड्राइक्लीन

Wed, 30 Sep 2015 08:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
होम अप्लाइंसेज बनाने वाली कंपनी एलजी यानी लाइफ्स गुड ने ऐसी अलमारी बाजार में उतारी है जो आपके कपड़ों को खुद-ब-खुद ड्राई क्लीन कर देगी और इस्तरी भी। इस मशीन में भाप और वाइब्रेटिंग हैंगर लगे हैं। आधा घंटे में इस अलमारी में आपका ट्राउजर ड्राई क्लीन होकर इस्तरी भी हो जाएगा।
विज्ञापन


इस अलमारी के इस्तेमाल से आप अपने कपड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले उन केमिकल्स से बचा सकते हैं जो ड्राई क्लीन करते वक्त इस्तेमाल किए जाते हैं। ये अलमारी उन होटलों, एयरपोर्ट लाउंजेज और उन लोगों के घरों की शान हो सकती हैं जहां लोगों को बिना टेंशन के अपने कपड़े हर वक्त तैयार चाहिए।

अलमारी में एलजी क्लॉथ केयर सिस्टम लगा है। जो बिना साबुन के ही इसके ट्रूस्टीम टेक्नोलॉजी के जरिए कपड़ों को ड्राई क्लीन और इस्तरी कर देता है। अलमारी की कीमत 15 हजार पाउंड यानी करीब डेढ़ लाख रुपए रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपके कीमती कपड़ों की देखभाल करेगी ये अलमारी

इसमें हॉट स्टीम स्प्रे तक्नीकि का इस्तेमाल किया गया है। जिसे कंपनी वॉशिंग मशीन और ड्रायर में इस्तेमाल करती हैं। बताया जा रहा है कि इस अलमारी में कपड़े 99.9 फीसदी कीटाणु रहित रहते हैं।

यूएसए के एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के मार्केटिंग हेड डेव वेंडरवाल के मुताबिक आज के व्यस्त जीवन में बड़ा कठिन होता है कि अपनी अलमारी की देखभाल सही से हो सकें। इसके अलावा बाहर से कपड़ों को धुलवाना मुनाफे का सौदा नहीं होता। कपड़ों को नुकसान पहुंचने का डर रहता है।

ऐसे में 'एलजी स्टाइलर' सबसे बढ़िया प्रोडक्ट है जो आपकी हर जरूरत को पूरा करता है। आपके कीमती कोट, स्वैटर आदि कपड़ों की देखभाल करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें