फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा चिटफंड मामला:कुणाल घोष गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2013 09:53 PM IST
एजेंसी/कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा ग्रुप चिटफंड मामले में तृणमूल के निलंबित सांसद कुणाल घोष को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घोष पर धोखाधड़ी और षड्यंत्र करने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बिधाननगर पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया कि कुणाल को शनिवार शाम गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की है। घोष शारदा ग्रुप की मीडिया शाखा के सीईओ थे।

कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वासघात करने) और 120बी (षड्यंत्र करने) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि ब्रॉडकास्ट वर्ल्डवाइड नाम की कंपनी ने घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने कहा कि सुबूतों से पता चलता है कि शारदा समूह के चेयरमैन सुदीप्त सेन और अन्य लोगों के साथ घोष भी साजिश में शामिल थे।
विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि कुणाल के खिलाफ कुछ ताजा साक्ष्य भी मिले हैं। मामले की जांच अभी जारी है। इस बीच कुणाल घोष ने भी डीसीपी अरणब घोष के खिलाफ बिधाननगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

मालूम हो कि कुणाल घोष ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद इस मामले में उनके खिलाफ शिकंजा कस गया था। उन्हें तृणमूल से पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें