अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2015 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित नगर के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी हाईस्कूल की छात्रा करुणा गौतम सफल हुई हैं।
उन्हें दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्मानित किया। करुणा हाईस्कूल कोटे में मेरठ मंडल से सम्मानित होने वाली इकलौती छात्रा है।
गणेशपुरा निवासी सुभाष चंद मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके छह बच्चों में करुणा पांचवें नंबर की है। वह नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एकेपी इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा है।