देश के हर गांव को इंटरनेट की सुविधा से लैस करने के सरकार के सपने को व्हाइट डॉट फाई के जरिए आसानी से साकार किया जा सकता है। इस सेवा के स्पेक्ट्रम के जरिए गांवों को आसानी से इंटरनेट से जोड़ा जा सकता है।
वैसे गांवों से भी जहां अभी तक बिजली तक नहीं पहुंची है। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में व्हाइट.फाई नामक अपनी सेवा के जरिए आंध्र प्रदेश के गांवों को इंटरनेट से जोड़ने का काम कर रही है।
इस सेवा के जरिए इंटरनेट पहुंचाने के लिए केबल सेवा या आप्टिकल फाइबर की जरूरत भी नहीं है। सरकार ने देश के 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने का लक्ष्य रखा है, लेकिन यह काम काफी धीमी गति से चल रहा है और अब तक 20,000 ग्राम पंचायतों को भी ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा नहीं जा सका है। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट का व व्हाइट डॉट फाई सेवा देश के हर घर को इंटरनेट से जोड़ने के काम आ सकता है।