फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के समर्थन में उतरे कलाकार और शिक्षाविद

Thu, 05 Nov 2015 05:14 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के समर्थन में कलाकार, लेख और शिक्षाविद खुल कर उतर आए हैं। उन्होंने देश में कथित तौर पर बढ़ती असहिष्णुता के विरोध को ‘खास पोषित वर्ग’ की घटती रसूख की प्रतिक्रिया बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि वे अब प्रधानमंत्री को लक्ष्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


असहिष्णुता के माहौल पर केंद्र सरकार पर हमला बोलने वाले बुद्धिजीवियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि देश के बुद्धिजीवियों का एक वर्ग लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की जीत से दुखी थे और चुनाव की हार का बदला वे दूसरे तरीके से लेना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

इन्होंने किया समर्थन

इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के अध्यक्ष लोकेश चंद्र, लेखक एसएल भईरप्पा, जेएनयू के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर कपिल कपूर, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के मानद प्रोफेसर दिलीप के चक्रबर्ती, और आईसीएचआर के सदस्य के गोपीनाथ उन 36 बुद्धिजीवियों में शामिल थे जिन्होंने बयान के जरिए मोदी सरकार का समर्थन किया है और विरोधियों को आड़े हाथों लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें