सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को असंवैधानिक बता कर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महिलाओं के हक में फैसला सुनाया था। आज शाम पांच बजे सबके लिए (महिला और पुरुष) मंदिर के कपाट भी खुल जाएंगे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही इसका भारी विरोध किया जा रहा है। चलिए जानते हैं कि क्या है सबरीमाला की पूरी कहानी और महिलाओं को प्रवेश की अनुमति से पहले क्या कुछ हुआ।
कई रहस्य और धरोहर समेटे हुए है मंदिर
केरल का बेहद प्राचीन और पारंपरिक मंदिर इससे पहले भी विवादों में रहा है। ये मंदिर अपने आप में कई रहस्य और धरोहर समेटे हुए है। केरल का ये प्राचीन मंदिर राजधानी तिरुवनंतपुरम से 175 किलोमीटर दूर है और पहाड़ियों पर स्थित है। सबरीमाला मंदिर चारों तरफ से 18 पहाड़ियों से घिरा हुआ है।