होंडा एक्टिवा (Honda Activa)
होंडा की एक्टिवा स्कूटी मार्केट में अपने माइलेज और बेहतर परर्फोमेंस के लिए जानी जाती है। इसके कंपनी कई वर्जन बाजार में उतार चुकी है और सबको कामयाबी भी मिली है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए होंडा ने हाल ही में अपनी नई जनरेशन एक्टिवा 5G को लांच किया है, जिसका नाम होंडा एक्टिवा 5G रखा गया है।
होंडा एक्टिवा 5G के फीचर्स में कंपनी ने कम ही बदलाव किए गए हैं। जिनमें LED हेडलैंप और पॉजिशन लैंप आदि प्रमुख है। इस स्कूटर के टॉप वेरियंट में एनालॉग-डिजिटल कॉम्बो क्लस्टर के साथ ईको स्पीड इंडीकेटर भी दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर के माइलेज को शानदार बताते हुए इसके 1 लीटर में 60 किमी तक चलने का दावा किया है। बात कीमत की करें तो यह एक्टिवा 5G लगभग 53000 रुपये में मौजूद है।