फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'BCCI में भ्रष्टाचार पर राजग और संप्रग के नेता एक'

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और डीडीसीए की ओर से मानहानि का केस दायर करने के बाद भी सांसद कीर्ति आजाद के तेवरों में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन


उन्होंने रविवार को कहा कि वह डीडीसीए में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। कोई भी उन्हें डराकर इस अभियान से हटा नहीं सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि जब बीसीसीआई में भ्रष्टाचार की बात आती है तो संप्रग और राजग के नेता एक साथ हो जाते हैं। एरनाकुलम प्रेस क्लब की ओर से आयोजित प्रेस मीट में निलंबित भाजपा सांसद ने कहा कि चाहे वह उनकी पार्टी के नेता हों या किसी और दल के, भ्रष्टाचार में सभी साथ हैं। बीसीसीआई में ‘यूए’ नाम से एक संयुक्त गठबंधन है।
विज्ञापन

'खून की अंतिम बूंद तक यह करूंगा'

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि आप भ्रष्टाचार में पीएचडी करना चाहते हैं तो डीडीसीए जाएं। वहां एक महीने में डिग्री मिल जाएगी। डीडीसीए के केस से बेअसर आजाद ने कहा कि वह उन सभी लोगों के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ केस किया है।

साथ ही चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक के बाद एक और सबूत सामने आएंगे। आजाद के अनुसार, ‘इस मामले में मैं भाजपा के किसी भी निर्णय का सम्मान करूंगा लेकिन कोई भी मुझे डरा नहीं सकता है। मैं एक स्वतंत्रता सेनानी का बेटा हूं। कोई भी मुझे भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम से हटा नहीं सकता।

मैं अपने खून की अंतिम बूंद तक यह करूंगा। यह हमारे बच्चों के भविष्य के लिए है।’ अपने आरोप दोहराते हुए आजाद ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले को स्पष्ट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा है। आजाद ने डीडीसीए मामले में सीबीआई जांच की निष्पक्षता पर भी संदेह जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें