पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के बाद वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई। दिल्ली पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बुधवार को सुरक्षा दी।
बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा होने के बाद ही दिल्ली पुलिस ने मौखिक रूप से एक सुरक्षा इकाई को यह आदेश दिया।
बेदी के सुरक्षा दस्ते में दिल्ली पुलिस के कमांडो समेत एक सुरक्षा वाहन शामिल होगा। इसके अतिरिक्त उन्हें निजी सुरक्षाकर्मी भी दिए जाएंगे। निजी सुरक्षाकर्मी बेदी के दक्षिणी दिल्ली स्थित आवास पर तैनात किए जाएंगे।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जब किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा हुई, उसके कुछ देर बाद ही दक्षिणी जिले की पुलिस ने उनके आवास पर बीट अधिकारियों को तैनात कर दिया।