फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 224 सीटों पर चुनाव लड़ेगी केजीपी: येदियुरप्पा

Thu, 15 Nov 2012 12:15 AM IST
रायचूर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि उनकी नवगठित कर्नाटक जनता पार्टी (केजीपी) अगले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी।
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने बताया, 'मैं नौ दिसंबर को केजेपी के अध्यक्ष पद का भार संभाल लूंगा और विधानसभा की सभी 224 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करूंगा।' उन्होंने कांग्रेस और जनता दल (एस) के साथ चुनावी गठबंधन से इनकार करते हुए कहा कि दूसरे दलों के साथ चुनावी गठबंधन का सवाल ही पैदा नहीं होता।

 हालांकि विभिन्न क्षेत्रों के हालात के अनुसार किसान और अन्य संगठनों के साथ चुनावी तालमेल पर बातचीत की जाएगी। येदियुरप्पा ने कहा कि लौह अयस्क के अवैध खनन मामले में लोकायुक्त की रिपोर्ट में मुझे सीधे तौर पर दोषी नहीं ठहराया गया था। मगर केंद्रीय नेताओं को भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केएस ईशवरप्पा और अन्य नेताओं द्वारा गलत रिपोर्ट भेजे जाने की वजह से मुझे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया। अब मैंने भाजपा छोड़ दी है। अब मेरे लिए मैदान साफ है। मुझे पार्टी को मजबूत करने दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें