फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मंत्री ने की किसान से शादी, बारात में आए सीएम

Mon, 11 May 2015 10:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ सरकार की एकमात्र महिला मंत्री पीके जयलक्ष्मी ने रविवार को पारंपरिक हिंदू आदिवासी रीति रिवाजों के अनुसार एक किसान से शादी कर ली।
विज्ञापन


अनुसूचित, आदिवासी और युवा मामलों का मंत्रालय संभालने वाली जयलक्ष्मी की शादी को लेकर काफी समय से चर्चाएं थीं उनका विवाह वलाडू के समीप मम्बायिल में उनके पैतृक आवास पर हुआ।

जिसमें मुख्यमंत्री ओमान चांडी, विपक्ष के नेता वीएस अच्युतानंदन और कई नेताओं ने भाग लिया। जयलक्ष्मी ने सिल्क साड़ी और दूल्हा बने 36 साल के सीए अनिल कुमार सफेद रंग की कमीज और मुंडु पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 साल पहले से तय थी शादी

समारोह लगभग चार घंटे तक चला जिसमें 12,000 मेहमानों ने शिरकत की थी। जयलक्ष्मी और अनिल की शादी परिवारीजनों ने 7 साल पहले तय कर दी थी। मेहमानों के लिए शादी में 17 प्रकार के पकवान तैयार कराए गए थे।

जयलक्ष्मी अपने समुदाय से पहली बार मंत्री बनी है। वो विधानसभा में मनंथावदी से विधायक है। उन्होंने कन्नूर विश्वविद्यालय से कम्यूनिकेटिव अंग्रेजी में स्नातक किया है और अपने राजनैतिक जीवन केरल स्टूडेंट एसोशिएसन से शुरूआत की थी।

उन्होंने 2011 के चुनाव में कम्यूनिस्ट पार्टी के के.सी. कुन्हीरामन को हराया था, जिसके बाद उन्हें अनुसूचित जनजाति और युवा कल्याण मामलों का मंत्री नियुक्त कर दिया गया। जयलक्ष्मी राज्य की चौथी सख्सियत बन गईं हैं जिन्होंने मंत्री पद पर रहते हुए शादी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें