फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में हो सकता है केजरीवाल पर हमला!

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला हो सकता है। सोशल मीडिया में चल रहे संदेशों की मानें तो 25 मार्च को वाराणसी में आयोजित केजरीवाल की रैली में बवाल होने की आशंका है। केजरीवाल इसी रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और वाराणसी में लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। ये रैली शहर के व्यस्ततम इलाके बेनियाबाग में होने वाली है।
विज्ञापन


दरअसल ये बातें सोशल मीडिया में चल रहे संदेशों में कही जा रही हैं। संदेशों में कहा जा रहा है कि केजरीवाल अपने ऊपर खुद ये हमला करवा सकते हैं। हालांकि इन संदेशों ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक और व्हाट्सऐप पर कुछ लोगों ये संदेश प्रसारित कर रहे हैं कि वाराणसी में बेनिया में होने वाली सभा में केजरीवाल अपने ऊपर खुद हमला करवा सकते हैं, जिससे उन्हें साहनुभूति मिले और इसका इस्तेमाल वे नरेंद्र मोदी के खिलाफ कर सकें।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने एहतियातन वाराणसी में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने केजरीवाल की रैली की वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया है।

वीआईपी सुरक्षा को लेकर अलर्ट

लोकसभा चुनावों में बड़े नेताओं के अपहरण की आशंका भी जताई गई है। बड़े नेताओं और वीआईपी जनों को निशाना बनाए जाने की आशंका के मद्देनजर सतर्कता बरतने का एलर्ट जारी किया है। सा‌थ ही खुफिया एजेंसियों को भी चौकस रहने की ताकीद की गई है।

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पिछले दिनों आतंकियों की धरपकड़ के बाद ऐसे संगठनों द्वारा वीआईपी जनों को निशाना बनाए जाने का अंदेशा जताया हुआ है।

खुफिया एजेंसियों ने अंदेशा जताया हुआ है कि इंडियन मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन वीआईपी जनों के काफिले या उनके कार्यक्रम स्थलों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

इसी वजह से पिछले कुछ दिनों से किसी बड़ी रैली या आयोजन के कई दिन पहले से ही पुलिस व सुरक्षा बल कार्यक्रम स्थल को अपने कब्जे में ले रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने एलर्ट से किया इनकार

हालांकि, अधिकारियों ने खुफिया एजेंसियों के किसी ताजे इनपुट की बात को स्वीकार नहीं किया है लेकिन यह माना है कि सतर्कता बरती जा रही है और इसके लिए जरूरी अलर्ट भी जारी किया गया है।

लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने बताया कि इस तरह के अंदेशे के मद्देनजर पुलिस की तैयारी है। एडीजी ने कहा कि जरूरी सतर्कता बरतने को निर्देश दिए जा चुके हैं और किसी तरह की कोताही नहीं होने दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान भी आला अफसरों ने जिले के कप्तानों को इस दिशा में सतर्क रहने को सचेत किया था। सूत्र बताते हैं कि इस बार कहा गया है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के वीआईजी जनों के अलावा भिन्न प्रदेशों से आने वाली बड़ी राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें