फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार के लिए कश्मीर को गिरवी नहीं रख सकते’

Sun, 15 Mar 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की वकालत की है। उनका कहना है कि फिलहाल जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत सरकार चलाने के लिए हमने धारा 307 को छोड़ा, लेकिन हम अपनी विचारधारा के अनुसार 370 को वहां से समाप्त करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सरकार के लिए कश्मीर को गिरवी रख दें, ये नहीं हो सकता।
विज्ञापन


साक्षी महाराज शनिवार दोपहर एटा अपने शिकोहाबाद रोड स्थित आश्रम पहुंचे थे, जहां वह मीडिया से रूबरू हुए और इसके बाद दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन से केजरीवाल की पोल खुल गई है। यदि उनमें जरा सी भी नैतिकता है तो इस्तीफा देकर दोबारा जनादेश हासिल करें।

उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी हल्ला बोलते हुए कहा कि आगामी 2017 के चुनाव में यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।

आतंकवादी मसर्रत को छोड़े जाने पर साक्षी महाराज ने मुफ्ती सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हमने बता दिया है कि हमने भी चूड़ियां नहीं पहनी हैं हम सरकार के लिए कश्मीर को गिरवी रख देंगे यह हो नहीं सकता। हमारे लिए गठबंधन पहले नहीं है, हमारे लिए कश्मीर, वहां की जनता और हमारे सिद्धांत पहले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें