फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले, 'घूस दी तो जान से मार दूंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार को हुई एक मीटिंग के दौरान घूस देने वालों को जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद से ही वे चर्चाओं में आ गए हैं।
विज्ञापन


वे बोले, "किसी को भी घूस मत दो। अगर तुम किसी अधिकारी को घूस दोगे, तो मैं तुम्हे जान से मार दूंगा। अगर अधिकारी घूस की मांग करते हैं तो 040-23454071 नंबर डॉयल करें और मैं उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा।"

के चंद्रशेखर राव वारंगल के लक्ष्मीपुरम में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के लिए एक हाउसिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने गए थे। उन्होंने वहां पर रहने वाले सभी लोगों को घर देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


राव ने कहा कि किसी को भी घूस देन की जरूरत नहीं है। सरकार सभी के लिए घर बनवाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिनों में ही इस फोन नंबर को टोल फ्री भी करवा देंगे।

3,957 घर बनेंगे

मुख्यमंत्री ने वारंगल और हनमकोंडा के अमृतनगर, गांधीनगर, प्रशांतनगर, अंबेडकर नगर, जितेन्द्र नगर, एसआर नगर और साकारशी कुंता में भी हाउसिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यस किया।

इन योजनाओं के तहत करीब 400 करोड़ रुपयों से 3,957 घर बनाए जाने सुनिश्चित किए हैं। मुख्यमंत्री शहर में चार दिन रहे और झुग्गी-झोपड़ी वालों से मिलकर यह सुनिश्चित किया कि किसे-किसे घर दिया जाना है।
विज्ञापन

जून तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

राव ने अधिकारियों को आदेश दिया कि जून तक यह प्रोजेक्ट पूरा किया जाए। कुछ समय पहले ही राव ने 423 लोगों को पेंशन और 514 लोगों को राशन कार्ड मुहैया कराए थे।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम कम्युनिटी के लोगों के लिए दो शादीघर भी बनवाए जाएंगे। ये दोनों शादीघर 3-3 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाएंगे। पूरे शहर के विकास के लिए उन्होंने 'प्लान आवर वारंगल (Plan Our Warangal)' स्कीम भी लॉन्च की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें