फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कसाब को बुखार, डेंगू की आशंका

Sun, 04 Nov 2012 11:49 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमलों का गुनहगार आमिर अजमल कसाब पिछले कई दिनों से बुखार की चपेट में है। अति सुरक्षित आर्थर रोड जेल में ही कसाब का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि कसाब को डेंगू होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जेजे अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने कसाब के तीन टेस्ट किए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बावजूद इसके डॉक्टर किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहते, इसलिए कसाब को कड़ी निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार कसाब पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है।

पाक आतंकी को गिरफ्तारी के बाद से आर्थर रोड जेल की एक सेल में रखा गया है। पिछले महीने ही सरकार ने उसकी दया याचिका खारिज कर दी थी। कसाब मुंबई हमले में जीवित बचा एकमात्र आतंकी है। वह भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का दोषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमले में 166 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था, जिनमें विदेशी भी शामिल थे। चार साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद इस साल 29 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और बांबे हाईकोर्ट द्वारा दी गई कसाब की फांसी की सजा पर मुहर लगा दी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें