देश में जहां लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं लेकिन राजनेता ऐसे मौकों पर भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं जब उन्हें ऐसा करना चाहिए।
शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं पर जब बहस चल रही थी उस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सोते नजर आए।
अति संवेदनशील मुद्दे पर सीएम साहब की नींद का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी खूब आलोचना हो रही है। सीएम सिद्धरमैया को इसका कोई जवाब नहीं सूझ रहा है।