फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पर बहस के दौरान सदन में ही सो गए मुख्यमंत्री

Sat, 19 Jul 2014 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में जहां लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं लेकिन राजनेता ऐसे मौकों पर भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं जब उन्हें ऐसा करना चाहिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं पर जब बहस चल रही थी उस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री  सिद्धरमैया सोते नजर आए।

अति संवेदनशील मुद्दे पर सीएम साहब की नींद का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी खूब आलोचना हो रही है। सीएम सिद्धरमैया को इसका कोई जवाब नहीं सूझ रहा है।

सीरियल रेप पर हो रही थी बहस

बैंगलोर में एक के बाद एक बलात्कार की घटनाओं के बाद लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। 15 जुलाई को बंगलौर के एक स्कूल में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। इससे पहले 22 वर्षीय युवती से चलती कार में और एक 16 वर्षीय युवती के साथ एक ट्रेनिंग सेंटर में सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इसी मसले पर विधानसभा में बहस हो रही थी और सीएम साहब झपकी ले रहे थे।

हालांकि इस खबर को सिद्धरमैया ने गलत बताया है और कहा कि वह सोए नहीं थे बल्कि झपकी ले रहे थे। उन्होंने अपनी सफाई में यह भी कहा वह बहस को पूरी गंभीरता से सुन रहे थे।
विज्ञापन

राहुल गांधी भी सो चुके हैं संसद में

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गाधी भी संसद भवन में सोते नजर आए थे। राहुल गांधी की इस नींद पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर चुटकी ली थी।

संसद भवन में राहुल गांधी को उस वक्त सो गए थे जब सदन में बजट और महंगाई के मुद्दे पर बहस हो रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें