फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए जान की बाजी लगाने वाला, मांग रहा दान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के इलाज के लिए कारगिल की लड़ाई लड़ चुका एक जवान अब लोगों से पैसे मांग कर बेटे का इलाज करवा रहा है। सात वर्षीय मिहिर कांजेनिटल जेनिटक डिसऑर्डर नाम की बीमारी है। पिछले 10 महीने से मिहिर एक कॉरपोरेट अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


सेना ने अब उनके बच्चे के इलाज के लिए वित्तीय सहायता देने से मना कर दिया है। इसके बाद अब कारगिल युद्घ लड़ चुके मनोज कुमार सिकदर अपने लड़के के इलाज के लिए क्राउड फडिंग के जरिए पैसे जुटा रहे हैं।

कुमार सिकदर अपने एक्स सर्विसमेन सेंट्रल हेल्थ स्कीम के तहत हेल्थ इंश्यारेस के जरिए पैसा पा सकते थे। पर हेल्थ इंश्यारेंस का प्रीमियम न दे पाने के कारण इस स्कीम का फायदा नहीं उठा पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक दिन का खर्चा

मनोज ने बताया कि उनके लड़के के 20 दिन के इलाज के लिए 90,000 रुपए की जरूरत है। अभी तक वो 70,000 रुपए जुटा चुके हैं। हर दिन का खर्चा करीब 8,500 रुपए आता है। मेरे पास अब कोई और विकल्प नहीं था। इसलिए मैंने ऐसे पैसे जुटाने शुरू किए।

पैसे जुटाने के लिए फेसबुक पर एक पेज भी बनाया गया है। 'Help Mihir' नाम से बने इस पेज पर 10 मिनट की मिहिर की एक डॉक्यूमेंट्री भी अपलोड की गई है।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे मिहिर न्यूरोफिब्रोमटोसिस नामक बीमारी की चपेट में आकर संघर्ष कर रहा है। अभी मिहिर न्यूरोफिब्रोमटोसिस नामक बीमारी के पहले चरण में है।

अभी मिहिर वेंटिलेटर पर है और उसके शरीर के एक भाग में लकवा मार गया है। मिहिर के पिता बताते हैं कि इश्योरेंस स्कीम हट जाने के बाद इलाज भी काफी महंगा हो गया है। पहले एक दिन के लिएा 4,647 रुपए देने पड़ते थे। अब वहीं एक दिन के लिए 8,500 रुपए का भुगतान करना पड़ता है।

देखिए पूरा वीडियो और कर सकते है मदद तो कीजिए फोन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें