भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने निर्भया गैंगरेप केस में दोषी नाबालिग की रिहाई पर साहित्यकारों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साहित्यकारों को सम्मान लौटाने वाले गिरोह करार दिया है।
कैलाश ने साहित्यकारों पर निशाना साधते हुए पूछा है कि अब अवार्डवापसी गिरोह चुप्पी क्यों साधे हुए है। साथ ही उन्होंने पूछा है कि क्या साहित्यकारों की आत्मा मर गयी है। विजयवर्गीय ने ये बात ट्वीट करके की है।
उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि अब साहित्यकारों की आत्मा मर गयी है क्या या कोई चुनाव नहीं चल रहा है जो वो लोग चुप्पी साधे हुए हैं। उन्हें देश को जवाब देने की आवश्यकता है।